गढ़वा, अगस्त 9 -- गढ़वा। जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन व कर्बला के मैदान में भोजन का वितरण किया गया। संस्था के सचिव रितेश कुमार तिवारी ने बताया कि जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के द्वारा गरीब असहाय लोगों को के बीच खाना और फल का वितरण किया गया। संस्था शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में सामाजिक काम करती है। मौके पर अध्यक्ष संजीव दुबे, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, शाहिद हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...