हाथरस, मई 31 -- हाथरस। हाथरस एक संकल्प ट्रस्ट ने शुक्रवार को हादसे में मृत हुई गाय का पूरी विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। संस्था गौ सेवा एवं पशु संरक्षण में अहम कदम उठा रही है। एक संकल्प ट्रस्ट ने गौ सेवा, पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय प्रयास किये हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल गऊ माता की रक्षा करना नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीव सेवा और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देना भी है। ट्रस्ट की स्थापक अरविंद कुमार को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक गाय की दुर्घटना में मृत्यु हो गई हैतो अपने संस्थान के जनरल सचिव पंकज शर्मा के साथ द्वारा की गई है। इस अवसर पर एक संकल्प ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार, महासचिव पंकज शर्मा, गौ सेवक कृष्णा भैया,शिवम सोनी आदि सेवादार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...