गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में सदर अस्पताल गढ़वा में बुधवार की रात 10 बजे एक यूनिट रक्तदान कराया गया। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि ब्लड बैंक के कर्मचारियों से सूचना मिली कि सदर अस्पताल में इलाजरात सोनपुरवा की महिला को एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्कता है। सूचना पर रोहित कसेरा को रक्तदान के लिए राजी कर महिला को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया। आकाश ने कहा कि संस्था के हर युवा जरूरतमंदों की मदद को तैयार हैं। मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी केशरी, अक्षय गुप्ता, अरविंद केशरी, बाला केशरी, विकास गुप्ता,सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...