अलीगढ़, फरवरी 13 -- - हैंड्स फार हेल्प संस्था ने कराया उपचार अलीगढ़। गंभीर बीमारी से जूझ रहा एक युवक हैंड्स फार हेल्प संस्था की मदद से स्वस्थ हो गया। निजी अस्पताल में कुछ दिन युवक का उपचार चला था। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गांव शहरी मदनगढ़ी का 25 वर्षीय युवक कई दिनों से बीमार था। उसकी कमर पर गहरा घाव था, जो सड़ रहा था। इसके चलते वह बीमार पड़ने लगा। परिवार ऐसा कोई नहीं था, जो उपचार करा सके। सदस्य मेघश्याम शर्मा की सूचना पर संस्था के पदाधिकारी गांव पहुंचे और युवक को एटा चुंगी स्थित लकी भव्य हास्पिटल में भर्ती कराया। हास्पिटल के केपी यादव का काफी सहयोग रहा। कुछ दिन चले उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गया। इस अवसर पर डा. डीके वर्मा, डा. एके शर्मा, अजय राना, सत्यनारायण दीक्षित, शिवम माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...