सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- शनिवार को अग्रवाल महिला संगम का 11वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सदस्यों को उपहार वितरित किए गए तथा वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में मोनिका अग्रवाल ने आगामी सत्र के लिए पूनम माहेश्वरी को क्राउन पहनाकर अध्यक्ष पदभार सौंपा। इस दौरान ममता सिंघल, अल्पना गुप्ता, वर्तिका गोयल, मिथिलेश अग्रवाल, सारिका सिंघल, उषा गर्ग, रुचि बिंदल, सविता अग्रवाल, प्रीति सिंघल, मेघा गोयल, शशि चंद्रा, रिशु गुप्ता, वंदना गोयल, लक्ष्मी गोयल, छवि गुप्ता, गरिमा मित्तल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...