जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर के हृदय में बसे जुबली पार्क के भीतर प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार को आज से बंद कर दिया गया है। संस्थापक दिवस की तैयारी को देखते हुए धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश से दरवाजे को बंद किया गया है। टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से इसके लिए अनुमति मांगी गई थी। संस्थापक दिवस 3 मार्च को है। इससे पूर्व इसकी सजावट का उद्घाटन दो मार्च की शाम में किया जाएगा। चूंकि जुबली पार्क के भीतर से साकची को बिष्टूपुर, कदमा और सोनारी को जोड़ने वाला रास्ता है, इसलिए इसे कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ता है क्योंकि खुला रहने से बिजली की सजावट के दौरान हादसे का खतरा रहता है। अब आठ मार्च की सुबह इसका दरवाजा खोला जाएगा और आवाजाही सामान्य होगी। इस दौरान किनारे का दरवाजा खुला रहेगा और मॉर्निंग वॉक करने वाले पैदल पार्क में प्रवेश कर सकेंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.