गंगापार, जनवरी 12 -- तहसील के अयोध्या गांव स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज के संस्थापक शंकर प्रसाद शुक्ला की छठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। ग्राम प्रधान मनीराम शुक्ल, प्रबंधक चंद्र प्रकाश शुक्ल, प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ल एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो डॉक्टर साबिर अली ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों के विषय में जानकारी दी। पुण्य तिथि पर सोमदत्त मिश्र, अजय तिवारी, रोहिणी पांडेय, अनिल मिश्र, डाक्टर प्रदीप तिवारी, डाक्टर कमलेश तिवारी, विद्या कांत तिवारी, अपूर्व त्रिपाठी, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...