जौनपुर, जनवरी 10 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श भारती विद्यापीठ के संस्थापक पंडित वासुदेव मिश्र वैद्य का निर्वाण दिवस शनिवार को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने वैद्य जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके स्वप्नों को साकार करने और वैद्य जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने सन्त स्वरूप वैद्य जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद के प्रति उनकी गहन जानकारी का उल्लेख किया। कहा कि वैद्य जी के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। महाविद्यालय और वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स कालेज की छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किया। प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा, डॉ.धर्मराज पाण्डेय, विभा पाण्डेय, पं.अखिलेश चंद्र मिश्र समेत समस्त स...