आगरा, जनवरी 1 -- केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान ने गुरुवार को 31वां स्थापना दिवस मनाया। निदेशक प्रभारी सचिन राजपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उद्योग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नई तकनीक को अपनाने और भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीक के बारे में मार्गदर्शन भी किया। प्रशिक्षणार्थियों और कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को निदेशक व अन्य अधिकारियों ने प्रमाणपत्र पेश किए। खेलकूद प्रतियोगिताओं का नेतृत्व संजय कुमार भाटिया ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ किया। आयकर विभाग से सेवानिवृत्त सहायक निदेशक डॉ. आरएस तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित ...