अलीगढ़, सितम्बर 22 -- अलीगढ़। भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक चलने वाले पितृपक्ष का समापन सर्व पितृ अमावस्या के साथ हुआ। इस दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं वैदिक ज्योतिष संस्थान के सदस्यों ने भी स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में श्राद्ध के अंतिम दिन रविवार को अनूपशहर गंगा घाट पर श्रद्धापूर्वक तर्पण अनुष्ठान किया। रविवार सुबह लगभग दस गाड़ियों द्वारा स्वर्ण जयंती नगर स्थित सीजन्स अपार्टमेंट से वैदिक ज्योतिष संस्थान के सदस्य अनूपशहर स्थित जेपी गंगा घाट के लिए रवाना हुए। 150 सदस्यों के जत्थे ने सर्वप्रथम गंगा में स्नान कर गुरु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जौ, काले तिल, दूध व अन्य द्रव्यों के साथ वैदिक विधि विधान से आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, शिवम शास्त्री, रवि शास्त्री, मनोज मिश्रा, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.