मऊ, फरवरी 6 -- मऊ। रानीपुर ब्लाक अंतर्गत अमारी में स्थित डीएलएड प्रशिक्षण मां शकुंतला बीटीसी संस्थान की संबद्धता समाप्त करने के लिए डायट प्राचार्य ने शासन को पत्र भेजा है। साथ ही संस्थान के प्रबंधक को भी इसकी नोटिस भेजी गयी है। अमारी निवासी प्रयास राय ने डायट प्राचार्य को पत्र लिखकर कूटरचित अभिलेखों व प्रमाण पत्र लगाकर मान्यता लेने का आरोप लगाया। इस पर संस्था की संबद्धता समाप्त किए जाने की शिकायत डायट प्राचार्य से किया था। जांच में मान्यता प्राप्त करने के लिए लगाए गए प्रमाण पत्र में कमियां मिली। आरोप है कि भूकंप रोधी प्रमाण पत्र, अग्निशमन प्रमाणपत्र, ट्रस्ट के खाते का बैंक स्टेटमेंट, भूमि का प्रमाण पत्र, भूमि का नजरी नक्शा संयुक्तता प्रमाण पत्र कूट रचित है। यह जांच रिपोर्ट में भी आया है। इस पर मान्यता समाप्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा ...