रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) परिसर में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय द्विवार्षिक मिलन समारोह शनिवार से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी स्मृतियां साझा कीं और संस्थान के विकास में सहयोग का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने पूर्व छात्रों को संस्थान का सच्चा राजदूत बताते हुए कहा कि किसानों की सेवा और अनुसंधान नवाचारों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कॉलेज-वार संघ के स्थान पर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों का एक संयुक्त पूर्व छात्र संगठन बनाने का सुझाव दिया, ताकि आपसी समन्वय और छात्र मार्गदर्शन को नई दिशा मिल सके। कुलपति ने अलूमनाई वेबसाइट को वर्षभर सक्रिय रखने और विश्वविद्यालय प्रशा...