नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आज से भूखंड की योजनाएं शुरू हो जाएंगी। कुछ योजना 21 मई को, जबकि कुछ 22 मई और शेष 23 मई को शुरू होंगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और 12वीं तक के स्कूल की योजना आएगी। इसके अलावा 10 एकड़ और उससे अधिक क्षेत्रफल के संस्थागत प्लॉटों की योजना भी शुरू होगी। वहीं, 22 मई को नर्सिंग होम के प्लॉटों की योजना शुरू होगी, जबकि 23 मई को प्ले स्कूल, शिशु गृह और मेडिकल डिवाइस पार्क के बचे प्लॉट की योजना शुरू की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.