पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बी कोठी प्रखंड की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले सत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा की गयी। सभी एएनएम को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक के क्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। सभी एएनएम को अपने-अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत कार्यरत समस्त आशा कार्यकर्ताओं के सर्वे का सत्यापन कर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की ससमय सूची तैयार कर, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर उन्हें ईपीएमएसएमए यथा...