कौशाम्बी, फरवरी 23 -- जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना की उपयोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्ययोजना है। इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिसमें बीपीएल कार्डधारक, अत्योद्य कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिन्द सर्जरी सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए संस्था/एन.जी.ओ. के चयन की कार्रवाई की जानी है। उन्होंने बताया है कि इच्छुक संस्थाएं 28 फरवरी 2026 की सांय पांच बजे तक उनके कार्यालय में रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...