अंबेडकर नगर, अगस्त 7 -- इंदईपुर। गायत्री संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा में गुरुवार को विद्यालय के आचार्यों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती की वंदना का सस्वर पाठ किया। प्रधानाचार्य अरबिंद त्रिपाठी ने बच्चों को संस्कृत शास्त्रों के अध्ययन का जीवन में महत्व के संबंध में विस्तार से समझाया। इस मौके पर ज्ञान शंकर चतुर्वेदी, परमात्मा शरण त्रिपाठी, सरिता, दिनेश कुमार उपाध्याय, सुरेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वेच्छा, नंदिनी, अंशिका ने संस्कृत श्लोक का समूह गायन कराया। उत्कर्ष त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, गिरधर मौर्य ने स्वस्तिवाचन का पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...