दरभंगा, जून 13 -- दरभंगा। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष मृत्युंजय झा को बनाये जाने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृत्युंजय झा खुद संस्कृत और संस्कृति से जुड़े हुए रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संस्कृत के क्षेत्र में नई क्रांति राज्य स्तर पर देखने को मिलेगी। राज्य सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों के बाद संस्कृतप्रेमी को संस्कृत बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। प्राध्यापक डॉ. अभय शंकर ने कहा कि संस्कृत के स्कूलों का विकास निश्चित रूप से इनके कार्यकाल में होगा। बधाई देने वालों में मगन ठाकुर, डॉ. सुभाष चंद्र यादव, डॉ. विकास झा, डॉ. कमलेंद्र चक्रपाणि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.