वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 9 जनवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री का वितरण 6 और 7 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक की तरफ से जारी आदेश के अनुसार गोपनीय सामग्री वितरण के लिए तीन काउंटरों पर कुल 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 6 जनवरी को काउंटर संख्या एक से उत्तर प्रदेश से बाहर के केंद्रों को सामग्री प्रदान की जाएगी। शेष दोनों दिन तीनों काउंटरों से प्रदेश के विभिन्न जिलों को परीक्षा सामग्री दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...