दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की अर्धांगनी महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी के निधन पर संस्कृत विवि ने शोक व्यक्त किया। कुलपति प्रो. एलएन पांडेय के आदेश पर कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी ने सोमवार को विवि मुख्यालय सहित विवि की सभी श्रेणियों के कॉलेजों व संस्थानों को बन्द रखने की अधिसूचना जारी की। कुलसचिव ने माधेश्वर परिसर पहुंचकर महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...