दरभंगा, अप्रैल 24 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष व सचिव के साथ कुलपति ने कार्यालय कक्ष में वार्ता की, लेकिन उसका कोई फलाफल नहीं निकला। कर्मचारी अपनी मांगों के क्रियान्वयन पर अडिग हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार झा, प्रवक्ता डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र आदि उपिस्थत थे। इधर, विवि के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति प्रो. एलएन पांडेय ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार से अपने कार्य पर वापस आएं। उनकी मांगों के क्रियान्वयन की समीक्षा सोमवार को की जाएगी। हालांकि कर्मचारियों ने कहा कि शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.