वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। संस्कृत विद्यालय प्राध्यापक समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री और सवार्य संस्कृत महाविद्यालय प्रयागराज के प्रवक्ता रहे डॉ. राधेरमण पाण्डेय का निधन शुक्रवार को प्रयागराज में हो गया। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। दशाश्वमेध स्थित समिति के प्रधान कार्यालय शास्त्रार्थ महाविद्यालय के सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त शास्त्री की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई। सभा में डॉ. शेषनारायण मिश्र, डॉ. पवन कुमार शुक्ल, आचार्य विकास दीक्षित, आचार्य संजय उपाध्याय, आचार्य केशव घिमिरे, बृजेश शुक्ल सहित काफी संख्या में संस्कृत के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...