जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। दस दिन तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के कुल 5 हजार 690 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां केंद्र व्यवस्थापकों के साथ लगभग 280 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण मुक्तेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज से केंद्रों तक कराया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। परिषद द्वारा जारी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.