बरेली, फरवरी 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं लगातार जारी है। जिले में परीक्षा केंद्र बिशप इंटर कॉलेज को बनाया गया है। शुक्रवार को पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा पहली पाली में हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 72 परीक्षार्थियों में से 56 उपस्थित व 16 अनुपस्थित रहे। इसी तरह उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) में समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा हुई। पंजीकृत 29 परीक्षार्थियों में 24 उपस्थित व पांच अनुपस्थित रहे। इसी तरह उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा में पंजीकृत 22 परीक्षार्थियों में से 21 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहा। मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत यशवंत सिंह ने बताया कि ...