भदोही, जनवरी 11 -- भदोही, संवाददाता। संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले उत्तर मध्यमा के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में होगी। 15 से 25 जनवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। जो भौतिक, रसायन, जीव और गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा लेंगे। बता दें कि जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र तय हो गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जानी हैं। संस्कृत शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने उत्तर मध्यमा की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जीआईसी को केंद्र बनाया है। इसमें भौतिक विज्ञान के लिए नेशनल इंटर कालेज भदोही के प्रवक्ता बृजेश सिंह, रसायन विज्ञान के लिए जीआईसी के प्रवक्ता राजेंद्र...