जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को दोनों पालियों में 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पूर्व मध्यमा के छात्रों का चित्रकला विषय का पेपर था। इसके लिए 79 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 70 ने परीक्षा दी। नौ परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में ही उत्तर मध्यमा के छात्रों का रसायन विज्ञान विषय का पेपर था। इसके लिए 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 196 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय के छात्रों का रसायन विज्ञान विषय का पेपर था। 185 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 165 ने परीक्षा दी। 20 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.