चंदौली, फरवरी 20 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से संचालित संस्क़ृत बोर्ड परीक्षा जिले में गुरुवार से शुरू हो गई। इसके लिए जिले में एक परीक्षा केंद्र चहनियां के प्रभुपुर स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया है। यहां कुल 670 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 62 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक अजयश्याम त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा में कुल 670 परक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 615 बालक और 55 बालिकाएं हैं। सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा की परीक्षा में कुल 254 छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। जिसमे 59 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में कुल 109 परीक्षार्थियों में 3 ने ...