आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा से लेकर उत्तर मध्यमा स्तर की बोर्ड की परीक्षाएं की गुरुवार से शुरू होंगी। परीक्षाएं 28 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 11 केंद्रों पर 2606 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक संचालित होंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित होगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से दो सचल दल तैनात किए गए हैं। एक दल डीआईओएस मनोज कुमार और दूसरा दल उप सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में परीक्षा की निगरानी करेगा। परीक्षा कराने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.