मोतिहारी, अगस्त 10 -- अरेराज,निस। संस्कृत दिवस के अवसर पर अरेराज में शनिवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्नसंस्कृत विद्यालयों, सोमेश्वर नाथ मंदिर,संस्कार गुरुकुलम आदि आध्यात्मिक संस्थानो में भी हर्सोल्लास के साथ विद्वदजनों के द्वारा संस्कृत दिवस पर अलग अलग व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। संस्कार गुरुकुलम संस्थान अरेराज में भी ऋषि पर्वदिवस 'संस्कृत दिवस शनिवार को वेदपाठी बच्चों द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। आचार्य मंडल के निर्देशन में वेदपाठी बच्चों का मुण्डन संस्कार कराकर यजुर्वेद की ऋचाओं का सस्वर पाठ कराया गया। संस्कृत दिवस पर बच्चों की वेद अध्ययन हेतु प्रेरित किया गया। संस्कार गुरुकुलम में रहकर वेद की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे अभय कुमार दुबे (सीवान) एवं ऋतिक कुमार पांडेय (गोपालगंज) तथा अन्य छात्राओं की ओर से वेद क...