हरिद्वार, मार्च 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व उपकुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल का सोमवार को लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। कुछ समय से उनका इलाज बैंगलोर के अस्पताल में चल रहा था। उनके बड़े पुत्र डॉ. रजत अग्रवाल ने यह जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर निवास स्थान पर लाया जाएगा। प्रो. अग्रवाल के निधन की सूचना मिलते ही समूचे शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। कुलपति प्रो. हेमलता और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने उनके शिक्षा जगत और आर्य जगत में किए गए कार्यों को अविस्मरणीय बताया। साथ ही ईश्वर से उनके परिजनों के इस कष्ट को सहन करने की प्रार्थना की। प्रो. महावीर अग्रवाल को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया था। वहीं, वह विभिन्न विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.