गुड़गांव, अगस्त 30 -- रेवाड़ी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट करके सवा चार लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 48 हजार की नकदी, 35 सिम कार्ड, 26 एटीएम कार्ड, 4 पास बुक व 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को इन आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय डा. रविन्द्र सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि गांव जाहिदपुर निवासी संस्कृत अध्यापक सुधीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सात जनवरी को उसके मोबाइल पर मोहित हांडा नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि कृष्ण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मुंबई में उसकी आईडी पर व उसके नाम से बैंक खाता खोल कर मनी लांड्रिंग की है। करीब 68.50 लाख रुपए जमा कराए हैं। वह अभी सीबीआई की गिरफ्त में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.