मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की संस्कृति शाखा की महिला सदस्यों द्वारा रविवार को महानवमी पूजन किया गया। शाखा की मिडिया प्रभारी नेहा गौतम अग्रवाल ने बताया कि सभी सदस्यों ने अपने निवास स्थान पर मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की और अलता भेंट में दिया। शाम में शाखा द्वारा रमना स्थित पंचमुखी मंदिर में भगवान श्रीराम और जानकी माता के मंदिर प्रांगण में दीयों से स्वास्तिक बनाकर जलाया। सदस्यों ने भजन भी गाये। मौके पर शाखा अध्यक्ष पूजा केजरीवाल, सचिव नेहा अग्रवाल, राधा केजरीवाल, संगीता गोयनका, अल्पना अग्रवाल, सीमा केडिया आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.