गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- - नई दिल्ली में हुए ट्रायल में दो हजार खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर रहीं प्रथम, इससे पहले भी एशियन चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं रजत पदक गाजियाबाद, संवाददाता। जिले की संस्कृति बाना का चयन जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में हुआ है। नई दिल्ली में हुए ट्रायल में संस्कृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। ट्रायल में देश के अलग अलग हिस्सों से करीब दो हजार बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। संस्कृति ने सभी को पीछे छोड़कर वर्ल्ड कप में अपना स्थान बनाया। जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई माह में काहिरा (मिस्र) में किया जाएगा। इसमें संस्कृति भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। संस्कृति पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.