मधेपुरा, फरवरी 22 -- आलमनगर, एक संवाददाता। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने शनिवार को खुरहान के रामखेलावन झरीलाल डिग्री महाविद्यालय में शनिवार को विज्ञान भवन का शभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि संस्कृति और विरासत से अलग होकर नैतिक विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं की सोच गलत दिशा में जा रही है। उनकी सोच को सही दिशा देने के लिए युवा शक्ति को प्रेरित और सजग करने की जरूरत है। युवाओं की सकारात्मक सोच से ही समाज का विकास होगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के 33 साल बीतने के बावजूद उनके पदस्थापन से पूर्व एक भी बच्चा नेट की परीक्षा में सफल नहीं हो सका था। थोड़ी सी पहल और थोड़ी-सी सख्ती करने पर दो वर्षों से बच्चे नेट की परीक्षा में सफल हो...