गुमला, फरवरी 22 -- कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गांव लतरा स्थित सरना पूजा स्थल पर रविवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष निरल आईंद ने किया। इस अवसर पर शाखा कामडारा प्रखंड की नई कमेटी का पुनर्गठन किया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुनील बरला को नया प्रखंड अध्यक्ष चुना। वहीं महासचिव के पद पर मंगल बरला, कोषाध्यक्ष के रूप में पूनम मेरी कोनगाड़ी तथा संरक्षक के पद पर भांडू पहान का चयन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजय उरांव, उपाध्यक्ष निरल आईंद, राष्ट्रीय प्रचारिका सुरेंद्र उरांव एवं चिंतामणि उरांव मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपनी पहचान, संस्क...