शामली, फरवरी 19 -- विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की रक्षा, सामाजित समरसता, सास्कृतिक मूल्यो की रक्षा,संगठित रहने और संस्कृति को संजोने का आह्वान किया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे बुधवार देर नगर के मौहल्ला राजो की मारी स्थित शिव मंदिर मे आयोजित हिन्दू सम्मेलन मे मुख्य वक्ता पचतीर्थ आश्रम के महत स्वामी राम देव महाराज ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मुल्यो की रक्षा, और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा जब तक हिन्दू संगठित नही होगा समाज का आगे बढ़ना मुश्किल होगा। हमे जातियो मे नही बटना है उन्होने कहा इतिहास साक्षी है कि जब जब हिन्दू समाज मे विभाजन की दरार उत्पन्न हुई तब तब विदेशी आक्रांताओं ने देश पर शासन किया है। हिंदू समाज की एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है जात पात मे नही बंटना है हम ...