वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज में पांच दिनी 'संस्कृति परियोजना' के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका समापन रविवार को सिद्धगिरिबाग स्थित गुरुनानक भवन में किया गया। इसमें 180 छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय गायन, नृत्य, रंगमंच तथा चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ललित कला संस्थान के निदेशक अवधेश कुमार सिंह रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्रालय के सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण प्रकल्प की ओर से नामित डॉ.रजनीश कुमार सिंह अधिकारी की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यशाला के नोडल अधिकारी राहुल गोस्वामी रहे।...