मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के चार कलाकारों को जिलाधिकारी ने सोमवार को सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने वाले जनपद के छह कलाकारों में से पांच कलाकारों का चयन पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया था। जिसमें से प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चार कलाकारों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें तबला वादन में आदर्श भारद्वाज, एकल गायन में रेशम गौड़, विद्यापीठ पब्लिक स्कूल सरवां की डोमकच कमेटी ने नृत्य में एवं रामलीला समिति नसोपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.