जौनपुर, जनवरी 26 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन का आयोजन रविवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, मड़ियाहूं विधायक डा. आर के पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने दीप जलाकर कर किया। जिलाधिकारी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उपहार देकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश की यात्रा और विकास को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किया। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि संस्कृति उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच देना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत...