दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। सकरी राघोपुर स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने किया। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित कुमार यादव, बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विद्यालय का उद्घाटन किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक राहुल मिश्रा ने किया। अध्यक्षता करते हुए एनईओएमटीएई के अध्यक्ष डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहर की तरह गांव में रहकर ही उच्च एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिले, इस उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की गई है। उद्घाटनकर्ता सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि बढ़ते मिथिला के विकास में यह विद्यालय मील का पत्थर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.