अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धर्म समाज इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को मंडलस्तरीय 'युवा उत्सव-2025' का भव्य आयोजन किया गया। युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन, कहानी लेखन तथा विज्ञान आधारित नवाचार मॉडलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलीगढ़ मंडल के चारों जनपद अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक सोच, सांस्कृतिक समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक युवा कल्याण विवेक चंद्र श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह सागर, जिला विज्ञान क्लब कोऑर्डिनेटर राजीव अग्रवाल व निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। टी...