रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- दिनेशपुर। क्षेत्र के संस्कार पब्लिक स्कूल में श्रीमद्भागवत गीता जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागवत गीता के प्रवक्ता मानिक शुक्ला और स्कूल प्रबंधक नारायण शाह ने मां सरस्वती के पूजन से की। इस अवसर पर गीता के श्लोक हिमांशु मंडल ने प्रस्तुत किया। भक्ति संगीत अच्युतम केशवम विद्यालय के छात्राएं शिवानी रेखा ईशा कौशल गंगा ने संयुक्त रूप से किया। मानिक शुक्ला ने विद्यार्थियों को गीता सार का महत्व समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...