बागपत, जून 17 -- चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आवासीय संस्कार शोधक शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके छठे दिन शिक्षिका यौगिक क्रियाओं, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बेटियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। योग शिक्षिका द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भूमि नमस्कार, भाला, पिरामिड और तलवार का अभ्यास कराया। इसके उपरांत आयोजक रवि शास्त्री ने कहा कि नारी के लिए सुसंस्कार, चरित्र ही नारी का असली सौंदर्य है। प्रो सुरेंद्र पाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही वास्तविक धन है। इस दौरान शिविर अध्यक्ष धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य, सविता आर्या, पिंकी आर्या, पायल आर्या, ऋतु आर्या, आरती मान और सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.