बदायूं, अक्टूबर 13 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। अथर्ववेद के मंत्रों से यज्ञ कराया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से यज्ञ में आहुतियां देकर सबके स्वस्थ सुखी मंगलमय जीवन की कामना की। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि ईश्वर तो सदा सर्वदा हमारी आत्मा में बसा हुआ हमें प्राप्त है, किंतु अज्ञान के कारण हमें उसकी प्राप्ति नहीं होती। इस मौके पर राकेश आर्य, विचित्रपाल सिंह, सचिन आर्य, गुड्डू देवी, सूरजवती देवी, सुरजा देवी, कौशिकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...