बहराइच, फरवरी 2 -- बहराइच। बौंड़ी थाने के डिहवां कलां में शिव शंकर पुत्र राजाराम अपने ससुर चेतराम के निधन पर अपने ही गांव में शनिवार रात को तेरहवीं संस्कार भोज आयोजन किया था। इसी दौरान शिव भजन पुत्र राजाराम पहुंचा तो उससे टेबल पर भोजन करने को कहा। जिस पर हमलावर भोजन के डोंगे उठाकर फेंकने लगा। टेंट पर्दे फाड़ दिए। विरोध करने पर गालीगलौज की और मारपीट कर पथराव कर दिया। इस मामले में मारपीट, तोड़फोड़, गालीगलौज व धमकी की धाराओं के तहत शिव शंकर ने शिव भजन को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.