जौनपुर, जनवरी 16 -- शाहगंज। संस्कार भारती ने मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम आवास और विवेकानन्द तिराहा के पास कार्यक्रम का आयोजन धरकार समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रचित चौरसिया के नेतृत्व में सामाजिक समरसता, सौहार्द्र एवं सांस्कृतिक एकता के भाव को सुदृढ़ करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने मकर संक्रांति पर्व के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक आनंद मोदनवाल और संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरू ने किया। इस मौके पर अरविन्द अग्रहरि, विजय अग्रहरि, पवन अग्रहरि, कालीचरण, बड़े लाल, श्रीश अग्रहरि, नीरज मिश्रा, राजीव मोदनवाल, किशन अग्रहरि, आदर्श बरनवाल, अजय अग्रहरि, अमित जायसवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.