बगहा, दिसम्बर 9 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय कला के क्षेत्र में काम करने वाली देश की अग्रणी संस्था संस्कार भारती के तत्वावधान में आगामी 13 और 14 दिसंबर को भोजपुरी कला हाट का आयोजन किया जाएगा। बड़ा रमना स्थित प्रेक्षागृह में होने वाले इस आयोजन में बिहार के राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान के शिरकत करने की सूचना है। इस बाबत जानकारी देते हुए संस्कार भारती के अधिकारियों द्वारा रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने बताया कि 13 दिसंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। महामंत्री चंदन झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में आने का आग्रह करने हेतु संस्...