प्रयागराज, जनवरी 19 -- संस्कार भारती प्रयागराज महानगर की ओर से सोमवार को तीर्थराजु चलो रे सांस्कृतिक उत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। परेड ग्राउंड स्थित गंगा पंडाल के बगल में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुरेश त्रिपाठी, प्रो. स्वंतत्रबाला शर्मा व एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उत्सव का उद्घाटन किया। अध्यक्ष डॉ. ज्योति मिश्रा व सचिव विभव शंकर मिश्र ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उत्सव की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुई। उद्घाटन अवसर पर स्वर्णिम कला केंद्र मुजफ्फरपुर के कलाकारों ने लोकनृत्य से की तो ऊषा किरण श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों ने झिझिया नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। शांभवी शुक्ला व साथियों ने रामलला नेछू की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। भारती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.