प्रयागराज, फरवरी 3 -- संस्कार भारती के शिविर में सरस्वती पूजन व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। पं. राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मां सरस्वती का पूजन किया। राज सिंह राज ने सरस्वती वंदना 'ममतामयी ज्ञान दायिनी मईया शारदे प्राणों में भरो दिव्य ज्ञान का विहान से सम्मेलन की शुरुआत की। कवि डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र ने पंक्तियां 'अमरदीप की तरह जलो तुम मत बुझना तूफानों में पढ़ी। शंभूनाथ त्रिपाठी, पं. राकेश मालवीय, डॉ. पीयूष मिश्र व रवींद्र कुशवाहा ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता जनकवि प्रकाश ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.