बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं। संस्कार भारती की बैठक अपराह्न में शहर के सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला मीराजी चौकी पर आहूत की गई। जिसमें संगठन के विस्तार, सनातनी संस्कार के विस्तार व जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के संयोजन बिंदुओं पर चर्चा की गई। भारत के विभिन्न प्रदेश से कलाकारों द्वारा संयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जन मानस में प्रचार और प्रसार करने की उद्देश्य से कार्यक्रम होगा। बैठक में कार्यक्रम में अशोक साहू जिला अध्यक्ष, अशोक सक्सेना जिला मंत्री, मदन मोहन कला संयोजक, डॉ. गीतम सिंह प्रांतीय सदस्य, बिन्नी बाबू उपाध्यक्ष, रविंद्र मोहन सक्सेना उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, शंशाक रायजादा सहित मातृशक्ति से डॉ. प्रतिभा मिश्रा प्रांतीय मंत्री संयोजिका, सीमा शर्मा कोषाध्यक्ष, पूनम रस्तोगी दृश्य कला नगर प्रमुख, डॉ. उमा गौर आदि पदाधिका...