मिर्जापुर, दिसम्बर 14 -- मिर्जापुर। भारत विकास परिषद संस्कार टोली के राष्ट्रीय सदस्य, दिल्ली विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रोफेसर निरंजन कुमार का भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर एवं भागीरथ शाखा के सदस्यों की ओर से रविवार को प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक संपर्क काशी प्रांत सुशील कुमार सिंह स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर भाविप की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवा, गंगा आरती आदि कार्यक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। प्रोफेसर निरंजन कुमार ने युवा वर्ग को भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में जोड़ने एवं उनका सहयोग लेने का सुझाव दिया। इस अवसर पर राजेंद्र नाथ अग्रवाल,अशोक गुप्ता, भागीरथ शाखा के अध्यक्ष गोवर्धन त्रिपाठी, शाखा गतिविधि संयोजक सेवा विष्णु नारायण मालवीय,अभिनव अग्रवाल,मनोज अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...